Search

 
 
 

धनबाद: बीसीसीएल के अप्रेंटिसों ने किया कोयला भवन का गेट जाम

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बीसीसीएल एवं उसके आउटसोर्सिंग कम्पनियों में नियोजन अथवा समायोजन की मांग को लेकर भारी संख्या में बीसीसीएल अप्रेंटिस ने धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आंदोलन किया. सोमवार 15 मई को कोयला भवन मुख्यालय के समक्ष अप्रेंटिस ने सड़क जाम करने की कोशिश की. इस कोशिश में सीआईएसएफ के जवानों से उनकी धक्का मुक्की भी हुई. बाद में कंपनी के डीपी से वार्ता हुई. वार्ता में सभी अप्रेंटिस को समायोजित करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया.

  छह माह से कर रहे हैं आंदोलन

अप्रेंटिसों के संघठन के महासचिव सूरज कुमार ने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर बीसीसीएल मुख्यालय के आगे 178 दिनों से धरना पर हैं. कहा कि बीसीसीएल से 1 वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं. इदर 30 वर्षो से बीसीसीएल के टेक्निकल विभाग में भर्ती बंद है. अगर कंपनी रोजगार नहीं देती है, तो फिर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

  सीआईएसएफ के जवानों से हुई नोकझोंक

संगठन के संयोजक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि कई बार बीसीसीएल मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. बावजूद प्रबंधन ने कोई सार्थक पहल नहीं की. आज गेट जाम करने की तैयारी थी. नियत समय पर जब वे लोग कोयला भवन मुख्यालय की सड़क व गेट जाम करने पहुंचे तो सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. उनके साथ हल्की नोकझोंक हुई. बाद में डायरेक्टर पर्सनल से वार्ता के बाद सकारात्मक पहल की उम्मीद दिखी तो आंदोलन स्थगित कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही