Search

 
 
 

धनबाद: बीसीसीएल ने डेंजर बोर्ड टांग शौचालय किया बंद, पहुंची रागिनी सिंह

 

इस कदम को बताया साजिश, उपायुक्त व वरीय अधिकारियों से करेंगी शिकायत

Jhria : झरिया बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय को बीसीसीएल द्वारा डेंजर ( खतरा ) का बोर्ड टांग कर चार दिन पूर्व बंद कर दिया गया. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह बुधवार 19 जुलाई की शाम बस स्टैंड स्थित बंद पड़े शौचालय का जायजा लेने पहुंची. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से बीसीसीएल एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी यहां टेम्प्रेचर जांच  हैं. टेम्प्रेचर में लगातार गिरावट भी दर्ज की जा रही है. बस स्टैंड व उसके आसपास घाना इलाका है. साथ ही 2 किलोमीटर में फैले झरिया बाजार से जुड़ा हुआ इलाका है. बीसीसीएल व नगरनिगम के इस कदम से सभी भयभीत हैं. क्योकि अभी तक सब जानते है कि झरिया बाजार अग्निप्रभावित क्षेत्र में नही आता है. बावजूद बाजार के बीचों बीच इस शौचालय को डेंजर का बोर्ड टांगकर बंद कर दिया गया. वही कुछ स्थानीय लोगों ने भाजपा नेत्री को बताया की पूरी लापरवाही बिजली विभाग व नगर निगम की है. शौचालय के चारों तरफ बिजली के तार का मकड़जाल था. चार दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शौचालय की छत मे टूटे हाइवोल्टेज तारों को हटाया था. भाजपा नेत्री   ने कहा कि जिस तरह बीसीसीएल द्वारा शौचालय में डेंजर बोर्ड टांगकर इसे बंद कर दिया गया, उससे झरिया बाजार के लोगों के चहरे पर भय दिख रहा है. इसमें बीसीसीएल की साजिश नजर आ रही है. इस मामले को धनबाद उपायुक्त समेत जिला के वरीय अधिकारियों के समक्ष रखेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही