Search

 
 
 

धनबाद :  सिजुआ स्टेडियम में बीसीसीएल सीएमडी ने किया झंडोत्तोलन

 

कामगारों को दी शुभकामना, छात्र -छात्राओं ने पेश किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

Katras:  बीसीसीएल द्वारा सिजुआ स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. समारोह में कंपनी के आंतरिक व निजी सुरक्षा प्रहरी, मोदीडीह बालिका उच्च विद्यालय, डीपीएस कार्मिक नगर, डीएवी अलकुशा के छात्र -छात्राएं परेड में शामिल हुए. इस मौके पर सीएमडी ने कंपनी का संदेश पढ़ा तथा कामगारों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी. छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. समारोह के अंत में सिजुआ क्षेत्र के जीएम अनुप कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस समारोह में कंपनी के निदेशक, मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीआईएसएफ अधिकारी, जवान सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि व मजदूर मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही