Search

धनबाद:  बीसीसीएल ने सामुदायिक भवन को किया ध्वस्त, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज

Baghmara: बाघमारा (Baghmara) बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र संख्या 1 अंतर्गत शताब्दी परियोजना के समीप मंडल केंदुआडीह स्थित सामुदायिक भवन को ध्वस्त करने पहुंचे बीसीसीएल अधिकारियों व सीआईएसएफ की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. रविवार 29 जनवरी को दोपहर 3 बजे बीसीसीएल के अधिकारी सीआईएसएफ टीम के साथ डोजर लेकर पहुंचे. डोजर देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन तोड़ने से मना किया. देर तक सीआईएसएफ टीम के साथ नोकझोंकव धक्का मुक्की होती रही. श्यामा देवी, डोली चौहान व जयप्रकाश यादव सीआईएसएफ से उलझ पड़े. इसके बाद जवानों के  ने लाठीचार्ज कर दिया. थोड़ी देर के लिए वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. बरोरा थाना की पुलिस को सूचना दी गईं. थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. हालांकि लोगों के शांत होते ही सामुदायिक भवन को ध्वस्त कर दिया गया, बीसीसीएल की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp