धनबाद: बीसीसीएल ने किया वाटर स्प्रिंकल टैंकर का उद्घाटन
Dhanbad : गर्मी, सड़कों पर उड़ रहे धूलकण एवं प्रदूषण को कम करने तथा पानी छिड़काव को ले कर बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक वी के गोयल ने गुरुवार 4 मई को वाटर स्प्रिंकल टैंकर का उद्घाटन किया. महाप्रबंधक ने कहा कि इस टैंकर से क्षेत्र की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा, जिससे सड़कों पर उड़ रहे धूल कण तथा प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलेगी. उन्होने कहा कि वाटर स्प्रिंकल हाइवा क्षेत्रीय कर्मशाला में आइडल के तौर पर रखा था, जिसे टैंकर में परिवर्तित कर आज जनोपयोगी कार्य में लगाया गया है. इस मौके पर एजीएम सतीश कुमार सिंह, ए के सिंह, एच के मिश्रा, शिव शंकर, उमंग टक्कर, यूनियन प्रतिनिधि हरिप्रसाद पप्पू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment