Search

 
 
 

धनबाद : प्रदूषण कम करने में बीसीसीएल नहीं दे रहा सहयोग- नगर आयुक्त

 
Dhanbad : इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mother-ready-to-take-the-body-of-shubham-killed-in-muthoot-robbery-case-father-had-refused/">

(Dhanbad) के करकेंद में पौधरोपण किया गया. नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने पौधरोपण कर वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत शहरी क्षेत्र में वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है. हवा में धूल कण की मात्रा कम करने के लिए सड़क किनारे, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पेवर ब्लॉक बिछाया गया है, कोलियरी क्षेत्रों में धूल कण को रोकने के लिए जल छड़काव किया जा रहा है. इलेक्ट्रिक वाहन और सीएनजी गैस के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है. पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वायु प्रदूषण को रोकने का यहीं एक मात्र रास्ता है. हरियाली से ही जीवन बचेगा, इस बात का ध्यान हर किसी को देने की जरूरत है. लेकिन बीसीसीएल इसमें सहयोग नहीं कर रहा है. उन्हेंने कहा कि धनबाद में कोयला उत्खनन की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. बीसीसीएल के अधिकारियों को प्रदूषण की रोकथाम के लिए जल्द ही पत्र लिखेंगे. यदि इसके बाद भी कोई पहल नहीं हुई तो निगम एक्ट के तहत कार्यवाई की जाएगी. कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, कंचन भदौलिया, नगर प्रबंधक आनन्द राज, प्रेम प्रकाश, मो. सब्बीर आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-swapan-da-kept-fighting-till-the-last-breath-for-the-rights-of-laborers-nagendra-kumar/">धनबाद

: मजदूरों के हक को लेकर अंतिम दम तक लड़ते रहे स्वपन दा- नागेंद्र कुमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही