Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सड़क निर्माण को बीसीसीएल नहीं दे रहा एनओसी, ग्रामीण करेंगे चक्का जाम

Katras/Baghmara : बाघमारा के लुती पहाड़ी भीमराव अंबेडकर मोड़ से माटीगढ़ डैम कॉलोनी तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए बीसीसीएल से एनओसी नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने बीसीसीएल ब्लॉक 2 क्षेत्र में 11 मई से चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी है. यह निर्णय 9 मई को माटीगढ़ हटिया मैदान के समीप बैठक में लिया गया. ग्रामीण सुनील चौहान, कविता देवी, गीता देवी एवं ललिता देवी ने बताया कि उक्त जर्जर सड़क के निर्माण के लिए बीसीसीएल के स्थानीय प्रबंधन से एनओसी नहीं मिलने के कारण उक्त जर्जर सड़क सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है. सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बैठक में कुंती देवी, सावित्री देवी, सुजाता देवी, मोहिनी कुमारी, झुन्नी कुमारी, बंटी समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-take-out-candle-march-in-support-of-women-wrestlers/">धनबाद

: महिला पहलवानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही