Search

 
 
 

धनबाद : सड़क पर प्रदूषण के लिए बीसीसीएल जिम्मेवार, नहीं सुधरा तो होगा आंदोलन : रागिनी सिंह

 
सड़क पर फिसलन के कारण स्कूटी सवार युवती गिर कर हुई बेहोश, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह नें संभाला
Jharia : शुक्रवार 15 सितंबर की देर शाम दुखहरणी मंदिर के समीप झरिया धनबाद मुख्य मार्ग पर सड़क पर जमी धूल से फइसलन के कारण एक युवती स्कूटी से फिसल कर गिर गई. युवती बेहोश थी. इसी दौरान झरिया से धनबाद लौट रहीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह की नज़र युवती पर गई. उन्होंनें युवती को पानी पिलाकर संभाला. रागिनी सिंह ने कहा कि बीसीसीएल की लापरवाही के कारण मासूम लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है. बीसीसीएल के हाइवा के धूलकणों के कारण विजिबिलिटी बदतर हो गई है. अगर बीसीसीएल के अधिकारी अभी भी सचेत नही हुए तो इनके खिलाफ आंदोलन को मजबूर होंगे. गौरतलब है कि पिछले कई माह से भगतडीह से लेकर कतरास मोड़ तक सड़क पर उड़ते धूल के गुबार से झरिया के लोग परेशान हो गए हैं. मुख्य मार्ग पूरी तरह धूल से पटा पड़ा है. उड़ते धूल के कारण आवागमन करना मुश्किल हो गया है. बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग परियोजनाओं से निकलने वाले कोयला लोड हाइवा के काले डस्ट (धूलकण) से सड़कों पर मोटी परत जम गई है. जिसके दोपहिया वाहनों के चक्के फिसलने लगे हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-police-recovered-12-tons-of-illegal-coal-kept-in-the-forest/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: पुलिस ने जंगल में रखा 12 टन अवैध कोयला किया बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही