Search

 
 
 

धनबादः BCCL ने केंदुआडीह के गैस प्रभावित बस्ती में लगाया नोटिस- यहां रहना खतरे से खाली नहीं

कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने इन नोटिसों का विरोध किया है. उनका कहना है कि वे अपने घर और जमीन को छोड़कर नहीं जाएंगे, चाहे कितनी भी चेतावनी क्यों न दी जाए.
 

Dhanbad : धनबाद के केंदुआडीह में गैस रिसाव कि स्थिति गंभीर होती जा रही है. BCCL प्रबंधन ने सोमवार को गैस प्रभावित बस्ती के सभी घरों पर नोटिस चिपकाकर क्षेत्र को असुरक्षित घोषित कर दिया है. नोटिस में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह क्षेत्र असुरक्षित है. वर्तमान स्थिति में यहां रहना खतरनाक है. गैस की वजह से जान का खतरा है. प्रबंधन के काफी प्रयासों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. इसलिए लोग फिलहाल इस क्षेत्र में न रहें.

 

हालांकि कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने इन नोटिसों का विरोध किया है. उनका कहना है कि वे अपने घर और जमीन को छोड़कर नहीं जाएंगे, चाहे कितनी भी चेतावनी क्यों न दी जाए. गैस रिसाव की स्थिति और लोगों की सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है. दूसरी ओर जिला प्रशासन और बीसीसीएल की टीमें लगातार स्थिति पर निगरानी रख रही हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही