धनबाद: गोधर में बीसीसीएल प्रबंधन फैला रहा है प्रदूषण : हरि प्रसाद पप्पू
Putki : पुटकी (Putki) गोधर में बढ़ते प्रदूषण के विरोध व श्रमिकों की 11 सूत्री मांगो को लेकर बीसीकेयू ने कुसुंडा एरिया पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया. धरनार्थीयों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने पूरे इलाके को प्रदूषित कर दिया है. प्रबंधन प्रदूषण को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रहा है. जिस समय श्रमिक प्रदूषण के खिलाफ धरना दे रहे थे, तभी तेज हवा के झोंके के साथ आउटसोर्सिंग से निकले धूलकण ने कुर्मीडीह व क्षेत्रीय कार्यालय परिसर को पूरी तरह ढक लिया उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में गोधर सबसे प्रदूषित क्षेत्र बन गया है, जहां 24 घंटे धूल उड़ती रहती है. इससे आम जनमानस परेशान है. उन्होंने कुसुंडा एरिया प्रबंधन से धूल कणों को नियंत्रित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी. कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद करा दिया जाएगा. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की कोयला नीति की भी आलोचना की. कहा कि एक साजिश के तहत अडानी को कोयला खदान देने के लिए कोल इंडिया के शेयर को औने पौने दाम में बेचे जा रहे है. यूनियन ने 11 सूत्री मांग पत्र महाप्रबंधक को सौंपा. मांगों में 13 दिनों के बकाये वेतन का भुगतान, 11 वां वेतन समझौता जल्द लागू करने, भूमिगत मजदूरों को सरफेस में नियमितीकरण, सभी कर्मियों को न्यू हेल्थ कार्ड आदि शामिल हैं. प्रदर्शन में धनसार, गोधर की सभी कोलियरियों के मजदूर सहित रबिन्द्र सिंह, नन्दलाल महतो, विवेक कुमार, अशोक राम, भूषण महतो, उमा शंकर चौहान, रवि शंकर सिंह, धर्म बावरी, चंदन चौहान, गोबिंद महतो, तरुण महतो, टीपू सुल्तान, श्याम बाबू कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, तरुण सिन्हा, भोला चौहान, दुलाल बाउरी, बसंत तुरी, आशा देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, मिनी देवी, चिंता देवी, शांति देवी,प्रसाद बेलदार, गोपी महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment