Search

धनबाद:  बीसीसीएल प्रबंधन मजदूरों को परेशान नहीं, समस्या का समाधान करे : रणविजय

Katras :  कतरास (Katras)  बिहार जनता खान मज़दूर संघ की आम सभा बुधवार 12 अप्रैल को तेतुलमारी परियोजना कार्यालय के मुख्य द्वार पर हुई. आम सभा को संबोधित करते हुए संध के महामंत्री रणविजय सिंह ने मजदूरों की समस्या के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि प्रबंधन मजदूरों को परेशान करने की बजाय उनकी समस्या का समाधान करे, वरना आंदोलन को कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि कुछ बरसाती मेढक प्रबंधन की चापलूसी करने में लगे हैं. उससे कुछ नहीं होनेवाला है. आमसभा संघ की तेतुलमारी शाखा के अध्यक्ष पंचु सिंह, सचिव महेश साव व कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की पहल पर बुलाई गई थी. इसके पहले मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह का कार्यकर्ताओं एवं असंगठित मजदूरों ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर यूनियन के कई पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp