Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जलापूर्ति में सहयोग नहीं कर रही बीसीसीएल, लटका पिट वाटर शुद्धिकरण प्लांट

Dhanbad : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने 18 अप्रैल को समहराणालय में डीएमएफटी की योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विशेष रूप से जलापूर्ति पर चर्चा हुई. डीसी ने निरसा-गोविंदपुर उत्तर व निरसा-गोविंदपुर दक्षिण पेयजल आपूर्ति योजना,झमाडा क्षेत्र की पिट वाटर जलापूर्ति योजना की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली. पेयजल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निरसा-गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही काम शुरू कराया जायेगा. वहीं झमाडा के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार झा ने बताया कि पूर्व में विभाग की 7 पिट वाटर के पास शुद्धिकरण प्लांट बनाने की योजना थी. लेकिन बीसीसीएल के जमीन उपलब्ध नहीं कराने की वजह से योजना के डिजाइन में परिवर्तन किया गया है. यदि बीसीसीएल जमीन देता है, तो अतिरिक्त वाटर सप्लाई के लिए पिट वाटर के पास शुद्धिकरण प्लांट बनाया जा सकता है. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं पेयजल, सामाजिक कल्याण, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. मौके पर डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक, झमाडा के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-occasion-of-parshurams-birth-anniversary-a-grand-procession-will-be-held-in-jharia-on-22/">

धनबाद : परशुराम जन्मोत्सव पर झरिया में 22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही