Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सेंट्रल करकेंद मवि को बंद करने की साजिश रच रहा बीसीसीएल- रंजीत

Putki : ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू ने धनबाद के उपयुक्त को पत्र लिखकर बीसीसीएल पर गोपालीचक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेंट्रल करकेंद को बंद करने की साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने अग्नि प्रभावित क्षेत्र का हवाला देकर स्कूल के स्थानांतरण की प्रक्रिया को रोकने की मांग की है. कहा कि परियोजना अधिकारी ने लेटर जारी कर कहा है कि विद्यालय अग्नि प्रभावित व भू-धंसान के दायरे में आता है, इसलिए स्थानंतरण अति आवश्यक है, यह सब स्कूल को बंद करने की साजिश का हिस्सा है. सिंह ने प्रबन्धन की योजना पर विरोध जताते हुए कहा कि गोपालीचक 2 नंबर कॉलोनी के बच्चों के खेलने, लोगों के टहलने-जॅगिंग करने का यही एकमात्र सुरक्षित स्थान है. जो अग्नि प्रभावित व भू-धंसान क्षेत्र से  बाहर है. उन्होंने पत्र की कॉपी बीसीसीएल के निदेशक, जिला शिक्षा अधीक्षक व पीबी एरिया के महाप्रबंधक को भी भेजी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teklal-mahatos-important-contribution-in-jharkhand-movement-mathura-mahato/">धनबाद

: झारखंड आंदोलन में टेकलाल महतो का अहम योगदान- मथुरा महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही