Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीसीसीएल कोयला उत्पादन में पहले स्थान पर, सीएमडी ने गिनाई उपलब्धियां

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पूरे कोल इंडिया में बीसीसीएल ने कोयला उत्पादन में पहला स्थान प्राप्त किया. कोल इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में बीसीसीएल को 32 मिलियन टन का लक्ष्य दिया, जिसे पार करते हुए कंपनी ने 36.18 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है. वित्तीय वर्ष 2023..2024 के लिए 41 मिलियन टन के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. पूरी उम्मीद है कि इस लक्ष्य को भी पूरा करेंगे. उक्त बातें शनिवार 1 अप्रैल को कोयला भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने कही. हालाकि 925 करोड़ के संचित घाटे के संबंध में उन्होंने गोल मोल जवाब दिया. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल में पहले के नुकसान की भरपाई की जा रही है. धीरे धीरे उसे भी समाप्त कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल की स्थिति अब पहले वाली नही है. कोयला उत्पादन के साथ कई अन्य पहलू पर काम कर रहे हैं. पिछले साल सीएसआर पर 7.42 करोड़ रुपया खर्च किये. 425 लोगों को नौकरी दी, सेंट्रल अस्पताल में तीन नई डायलेसिसी मशीन खरीदी गई. अब हमारे पास पांच मशीन हो गई है. अस्पताल में अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है. सीएमडी ने कहा कि किसी कर्मी के बीमार या जख्मी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए 63 एंबुलेंस भी चला रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है. झरिया मास्टर प्लान के सेकेंड फेज की स्वीकृति कैबिनेट स्तर से नहीं मिली है.  वहा से स्वीकृति मिलने के बाद ही प्लान के बारे में विस्तार से बताया जा सकता है. भूमिगत आग बुझाने और अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को बसाने के लिए काम किया जा रहा है. बंद खदान या अन्य माइंस एरिया से कोयला चोरी रोकने के लिए सीआईएसएफ और जिला प्रशासन के साथ जल्द वार्ता शुरू होगी. आरोप प्रत्यारोप लगाने से चोरी नहीं रुकेगी. सयुक्त प्रयास करना होगा. डीटी (अपरेशन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि बीसीसीएल की बंद खादानों को पच्चीस साल के लिए लीज पर दिया गया है. इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. पिछले आठ-दस वर्षों में सबसे अधिक वाश कोयला की बिक्री की ग्ई है, जिससे कोयला उत्पादन में चालीस से 41 प्रतिशत बढ़ोतरी का लक्ष्य भी रखा गया है. बंद पड़े वाशरी को फिर से चालू किया जा रहा है. इस साल मधुबन वाशरी से दो से तीन मिलियन कोयला को वाश करेंगे. भोजुडीह वाशरी जून तक चालू हो जाएगी. कोकिंग कोल का उत्पादन बढ़ाने का काम किया जाएगा. डायरेक्टर पर्सनल उदय कावाले ने कहा कि बीसीसीएल सोलर ऊर्जा पर भी विशेष काम कर रही है. जमीन अधिग्रहण के लिए कानूनी प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है. उत्पादन बढ़ाने के लिए नए नए उपकरण का इस्तेमाल किया जा रहा है. बीसीसीएल आने वाले समय में धनबाद का नाम और भी रोशन करेगी. प्रेस वार्ता में बीसीसीएल के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही