Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों का 13 दिन का बकाया वेतन भुगतान करे बीसीसीएल- रामधारी

 

बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने सीएमडी व निदेशक कार्मिक के साथ बैठक में की मांग

Dhanbad : भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधियों ने कोयला मजदूरों की समस्याओं को लेकर गुरुवार 29 जून को बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता व निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया के साथ बैठक की. दोनों अधिकारियों को मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया. संघ के महामंत्री सह कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड के सदस्य रामधारी ने मजदूरों का वर्षों से बकाया 13 दिनों का वेतन भुगतान की मांग की. इसके अलावा जन्मतिथि में सुधार, उम्र विवाद, नियोजन, पदोन्नति, क्लर्क के बाकी बचे पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने सहित अन्य मुद्दों को उठाया. सीएमडी व निदेशक कार्मिक ने साकारात्मक पहल करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वास दिया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक कार्मिक विद्युत साहा, मुख्य कार्मिक प्रबंधक सरोज पांडेय, जबकि संध की ओर से अध्यक्ष सह बीसीसीएल सुरक्षा बोर्ड सदस्य उमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, क्षेत्रीय सचिव गोविंदपुर क्षेत्र मंतोष तिवारी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-against-leveling-of-drain-in-topchanchi-villagers-stop-work/">धनबाद

: तोपचांची में नाला की मेड़ समतल करने का विरोध, ग्रामीणों ने ठप कराया काम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही