Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  गोपालीचक कोलियरी क्षेत्र में पेड़ काटने गई बीसीसीएल टीम का फिर विरोध, बैरंग लौटी

Putki : बीसीसीएल पीबी एरिया में आउटसोर्सिंग पैच के लिए पेड़ काटने गई 18 अप्रैल को गोपालीचक कोलियरी प्रबंधन की टीम को फिर ग्रमीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. भारी विरोध को देखते हुए टीम को लौटना पड़ा. बीसीसीएल अधिकारी पूरे लावलश्कर के साथ पुटकी झोपड़िया धौड़ा वन क्षेत्र में पेड़ कटवाने पहुंचे. टीम में सीआईएसएफ़,पुटकी थाना पुलिस के अधिकारी व आउटसोर्सिंग कंपनी संचालक के नुमाइंदे शामिल थे. टीम ने अभी करीब 10 पेड़ों की कटाई की थी कि पास के धौड़ा में रहनेवाले 100 से ज्यादा ग्रामीण पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया. पेड़ काट रहे मजदूरों के हाथ से टांगी भी छीन ली. जमकर नारेबाजी भी की. ग्रामीणों का उग्र देवर देख कोलियरी के पीओ एके वर्मा, सीनियर माइंस मैनेजर लखन लाल बर्णवाल व अन्य अधिकारी वहां से खिसक गये. पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के सचिव केश आलम ने कहा कि पिछले सप्ताह भी बीसीसीएल की टीम पेड़ काटने आई थी, लेकिन विरोध के करण वापस लौट गई थी.  उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में पेड़ कटने नही दिया जाएगा. विरोध-प्रदर्शन में राजेश भगत, योगेश भगत,किशन पासवान, रिजवान अंसारी, जानकी देवी,आशा सिंह, राजू पंडित,श्रवण पासवान,अनीता देवी सहित 100 से अधिक ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-of-jslps-watched-live-telecast-of-organization-to-prosperity-program/">धनबाद

: जेएसएलपीएस की महिलाओं ने ‘संगठन से समृद्धि’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही