Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिले के 500 आंगनबाड़ी को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन का भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के साथ 7.5 करोड़ रुपये का एक एमओयू हुआ था. जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत एवं बीसीसीएल के प्रतिनिधि ने हस्ताक्षर किए थे. एमओयू पर हस्ताक्षर होते ही बीसीसीएल को 30% यानी लगभग तीन करोड़ रुपये मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उपलब्ध कराने थे. परंतु बीसीसीएल ने मात्र 1.65 करोड़ रुपये इस मद में दिए. वहीं एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद संवेदकों को वर्क आर्डर दिया गया. परंतु कम राशि मिलने के कारण योजना प्रभावित हो रही है और संवेदक भी बार-बार राशि की मांग कर रहे हैं. इस पर उपायुक्त ने बीसीसीएल को तुरंत एमओयू के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राशि देने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]
धनबाद : मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बीसीसीएल शीघ्र उपलब्ध कराये राशि: डीसी
Last Updated: Jul 25, 2022 12:00 AM (IST)