Search

 
 
 

धनबाद : प्रदूषण कम करने के लिए ठोस कदम उठाए बीसीसीएल- पीएन सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/first-to-seventh-examination-was-done-in-dhanbad-result-on-30/">(Dhanbad)

के सांसद पीएन सिंह ने 15 जून को बीसीसीएल मुख्‍यालय कोयला भवन में सीएमडी समीरन दत्ता के साथ जनहित के मुद्दों पर बैठक की. उन्‍होंने सीएमडी से धनबाद व झरि‍या में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. साथ ही पेयजल, विस्थापन, पुनर्वास, बिजली, गोधर-भूली सड़क की मरम्मत समेत अन्‍य समस्‍यायों पर दत्‍ता का ध्यान आकृष्ट कराया. पि‍ट वाटर की समस्या के समाधान के लिए लोदना कोलियरी में एक उच्च शक्ति का अतिरिक्त सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था, झरिया की बंद पड़ी खदानों में मत्स्य जीवी सहयोग समिति व स्थानीय मछुआरों से मछली पालन कराने, सीएसआर के तहत झरिया के मछुआरों को मत्स्य बीज, जाल, नाव आदि की व्यवस्था करने का सुझाव दिया. साथ ही जगह-जगह खूबसूरत पार्क बनाने, पौधारोपण कराने व सीएसआर के कार्यों में तेजी लाने को कहा. इस पर सीएमडी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. इस दौरान सांसद ने पिछले 55 दिनों से कोयला भवन मुख्यालय के समक्ष धरना दे रहे अप्रेंटिस युवकों की मांग को सीएमडी से वार्ता कर उनका धरना समाप्त कराया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-in-dhanbad-old-market-chamber-member-expelled-case-against-president/">धनबाद

पुराना बाज़ार चैम्बर में घमासान :  सदस्य निष्कासित, अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही