Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल 31 मार्च तक 41 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा करेगी- सीएमडी

 
Dhanbad : बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता कंपनी के उत्पादन और डिस्पैच में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को कोयला भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा की कंपनी चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा कोयला उत्पादन करेगी. आगामी 31 मार्च तक 41 मिलियन टन का उत्पादन पूरा करेंगी. सीएमडी ने सभी एरिया के जीएम को उत्पादन और डिस्पेच में बढ़ोतरी को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए. पीबी, सीबी, कतरास और गोविंदपुर एरिया में घटते उत्पादन आंकड़ों को बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही कुसुंडा, लोदना, बरोरा, ब्लॉक दो एरिया में बेहतर उत्पादन के लिए1 संबधित अधिकारियों की सराहना की. मालूम हो कि बीसीसीएल वर्तमान में प्रतिदिन एक लाख 22 हजार टन से ज्यादा उत्पादन कर रही है. बैठक में डीटी (ओपी) संजय कुमार सिंह , डीपी मुरली कृष्णा रमैया के अलावा अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-officers-should-be-busy-with-responsibility-in-preparing-for-lok-sabha-elections-sandeep-singh/">धनबाद

: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जिम्मेदारी के साथ जुटें अधिकारी- संदीप सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही