Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल कर्मी की ब्रेन हेमरेज से मौत

 
प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच हुई वार्ता में आश्रित के नियोजन पर सहमति
Katras/Baghmara : बीसीसीएल बरोरा एरिया अंतर्गत शताब्दी परियोजना के डीडी यूनिट में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक विजय मोहली (उम्र 57 वर्ष) का ब्रेन हेमरेज के कारण रविवार 30 जुलाई को डुमरा स्थित रीजनल अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन पर विभिन्न श्रमिक यूनियनों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बरोरा क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ वार्ता की. बैठक में मृतक श्रमिक के आश्रित को नियोजन व मुआवजा आदि पर सहमति बनी. वार्ता में प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर आश्रित को सहायता से संबंधित सारे कागजात जमा करने का निर्देश दिया. पूर्व में प्रोविजनल और आगामी 3 माह के पश्चात् स्थायी नियोजन का आश्वासन दिया. [caption id="attachment_715654" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/BCCL-WARTA-272x204.jpg"

alt="" width="272" height="204" /> वार्ता में मौजूद प्रबंधन व संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि[/caption] वार्ता में मुख्य रूप से बरोरा क्षेत्र के जीएम पीयूष किशोर, एपीएम मुकेश कुमार, एपीएम शताब्दी परियोजना के पीओ काज़ल सरकार, श्रमिक नेता मंगल हेम्ब्रम, लगन देव यादव, जेके झा, गणेश सिंह, इंद्र कुमार कश्यप, संजय चौबे, दयाल महतो, विमलेश चौबे, प्रेम लाल रजवार, कन्हैया चौहान, शंकर चौहान, मोहन लाल महतो, एनडी पांडेय, बिरंची शर्मा, संजय पासवान, अर्जुन पासवान व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dr-kk-thakur-senior-sanskrit-teacher-of-sindri-passed-away/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी के वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक डॉ केके ठाकुर का निधन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही