Search

 
 
 

धनबाद : करकेन्द मोड़ पर ट्रक की चपेट में आ कर बीसीसीएलकर्मी की मौत

 

कोलियरी में रात्रि ड्यूटी कर जा रहा था घर, परिजनों ने शव के साथ की सड़क जाम

Putki : पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द मोड़ पर बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप रविवार 20 अगस्त की सुबह 8 बजे ट्रक की चपेट में आने से बीसीसीएल कर्मी सुरेंद्र पासवान की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार सुरेंद्र पासवान पुटकी कोलियरी में कार्यरत था. रात्रि ड्यूटी समाप्त कर रविवार की सुबह अपने घर भूली जा रहा था. तभी करकेंद मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आ गया. आनन फ़ानन में उसे बीसीसीएल के कुस्तौर हॉस्पिटल ले जाया , जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुटकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी. इधर परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी. मुआवजा की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए. देरतक परिजनों व पुलिसकर्मियों के बीच नोक झोंक होती रही. परिजन शव को पीबी क्षेत्र कार्यालय तक ले गए और नियोजन व मुआवज़ा की मांग करने लगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही