Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरोरा में बीसीसीएल कर्मी की संदिग्ध स्थिति में मौत, चाय दुकान में मिला शव

Barora (Katras) : बीसीसीएल के मुराईडीह फिडर ब्रेकर में कार्यरत कर्मी मुन्ना कुमार (46 वर्ष) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. उसका शव बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह कोलियरी चेकपोस्ट के समीप बंद चाय दुकान में पड़ा मिला. बीसीसीएल कर्मी की मौत की खबर मिलते ही बरोरा थाना प्रभारी विकास कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. मृत बीसीसीएल कर्मी मुन्ना कुमार मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला था. वह मुराईडीह फीडर ब्रेकर में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत था. वह यहां अकेले ही रहता था. घटना की खबर पाकर बीसीसीएल के एरिया एपीएम मुकेश कुमार, मुराईडीह एपीएम शांति दत्ता, एरिया मेडिकल ऑफिसर रामकुमार, एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदेश्वर उर्फ एनडी पांडेय, संतोष गोराई, जेके झा, दयाल महतो, मंगल हेंब्रम, मनोज साव, फुलेंद्र ठाकुर, मुखिया विनोद महतो आदि घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही