Nirsa : निरसा (Nirsa) बीसीसीएल एरिया 12 के दहीबाड़ी परियोजना कार्यालय के समक्ष शॉवेल ऑपरेटर अरविंद कुमार भूख हड़ताल 13 अक्टूबर को दूसरे दिन भी जारी रही. अपनी मांगों को लेकर वह 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. अनशन पर बैठे कर्मी ने बताया कि 8 वर्ष बसंतीमाता कोलियरी में माइनर लोडर के पद पर कार्यरत था. नियमानुसार कंपनी की ओर से उसे स्पेशल एसपीआरए मिलना चाहिए था. परंतु कंपनी हर बार टालमटोल करती रही. विवश होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ा. गुरुवार को जनता मजदूर संघ के एरिया सचिव शफीर खान समर्थकों के साथ आंदोलन स्थल पहुंचे. उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए मांगों को जायज बताया. मौके पर उनके साथ एकराम अंसारी, कलामुद्दीन, अरविंद कुमार, संतोष सिंह, धीरेंद्र सिंह, दयामय उपाध्याय, नोगेन महतो, केशव कुमार, कालिदास सोरेन आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-policeman-upset-due-to-strange-antics-of-deranged-woman/">धनबाद:
विक्षिप्त महिला की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान हुई पुलिसकर्मी [wpse_comments_template]
विक्षिप्त महिला की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान हुई पुलिसकर्मी [wpse_comments_template]