Search

 
 
 

धनबाद: जर्ज़र आवास में जान जोखिम में डालकर रहते हैं बीसीसीएल कर्मी

 

प्रबंधन को कई बार पत्र लिखकर लगाई गुहार, नहीं हुई मरम्मत

Katras :  बीसीसीएल कर्मी एवं उनका परिवार कंपनी के जर्ज़र आवासों में किस तरह जान-जोखिम डालकर रहता है, इसका एक उदाहरण ब्लॉक दो क्षेत्र एबीओसीपी अंतर्गत न्यू बीसीसीएल कॉलोनी दुग्दा के क़्वार्टर संख्या एम/54/5 में देखने को मिला. कंपनी द्वारा आवंटित इस आवास में बरोरा क्षेत्र के मुराईडीह परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के कार्मिक विभाग में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर मनोहर कुमार परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने बताया कि आवास काफ़ी जर्ज़र स्थिति में है. छत, फर्श, दीवार, रसोई घर, शौचालय आदि क्षतिग्रस्त है. उन्होंने बताया कि आवास में वह काफ़ी दहशत के माहौल में रहने को विवश हैं. प्लास्टर झड़ने से जानलेवा स्थिति बन जाती है. उन्होंने कहा कि जर्ज़र आवास की मरम्मत को लेकर उन्होंने प्रबंधन को कई बार पत्र लिखकर गुहार लगाई, परन्तु आवास की मरम्मत नहीं कराई गई. श्री कुमार ने कहा कि प्रबंधन के इस उदासीन रवैये से वह मानसिक रूप से परेशान हैं. आवास की जर्ज़र स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रबंधन से शीघ्र आवास की मरम्मत कराये जाने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही