धनबाद : बीसीसीएल के बहुद्देशीय भवन जुबली हॉल का हुआ उद्घाटन
Dhanbad : कोयला नगर मे सोमवार 15 मई को बीसीसीएल द्वारा निर्मित बहुद्देशीय भवन जुबली हॉल का उद्घाटन सांसद पशुपति नाथ सिंह ने सोमवार 15 मई को किया. इस अवसर पर सांसद अपने संबोधन में बीसीसीएल प्रबंधन से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के सम्मान में अत्याधुनिक रविंद्र भवन बनाने का आग्रह किया. बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्ता ने तुरंत इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और कहा शीघ्र ही इस दिशा में काम प्रारंभ कर दिए जाएगा. इस अवसर पर कार्मिक निदेशक मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक तकनीकी संजय सिंह, निदेशक वित्त राजीव सहाय, निदेशक उदय, जीएम बीएस घोष, जीएम एडमिनिस्ट्रेशन सुरेंद्र भूषण, भाजपा जिला महामंत्री नितिन भट्ट , जिला उपाध्यक्ष संजय झा, भूली मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह , महामंत्री बबलू सिंह , नगर महामंत्री राजाराम दत्ता, इंद्रकांत झा, प्रयागराज, ओम प्रकाश झा, भाजपा नेता संतोष सिंह, रामजी मिश्र आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment