Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीसीकेयू ने जेबीसीसीआई की बैठक के निर्णय को सराहा

Nirsa : कोयला उद्योग के लिए गठित जेबीसीसीआई की शुक्रवार को कोलकाता की बैठक में लिये गये निर्णय को ईसीएल मुगमा क्षेत्र के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने मजदूरों की जीत बताया है. बीसीकेयू के मुगमा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय सचिव आगम राम ने कहा कि अभी तक जो भी निर्णय लिया गया है, वह मजदूरों की अपेक्षा अनुरूप है व उन्हें गौरवान्वित करने वाला है. वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में 19 प्रतिशित वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं व भत्तों में बढ़ोतरी शानदार फैसला है.

  मजदूरों की चट्टानी एकता का परिणाम : आगम राम

कोल इंडिया में मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए हमेशा ही चट्टानी एकता का परिचय दिया है तथा यह फैसला भी उनकी जुझारु एकता का परिणाम है. कुछ मुद्दे स्टैण्डर्डाइजेशन कमेटी में अग्रसारित किये गये हैं. उम्मीद है वहां भी उचित निर्णय होणा. उन्होंने सीटू के सदस्य डीडी रामानंदन, अरुप चटर्जी और सुनील अर्थ के साथ सभी यूनियन प्रतिनिधियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. उन्होंने कोल इंडिया में विनिवेश, निजीकरण तथा श्रम कानूनों में संशोधन के लिए खिलाफ मजदूरों की व्यापक गोलबंदी के साथ संघर्ष जारी रहने की उम्मीद जताई.

  करेंगे आनाकानी तो होगा आंदोलन: जगदीश शर्मा

[caption id="attachment_642831" align="aligncenter" width="166"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jagdish.jpeg"

alt="" width="166" height="206" /> जगदीश शर्मा[/caption] दूसरी ओर सीएमड्ब्ल्यूयू के मुगमा एरिया सचिव जगदीश शर्मा ने कहा अभी तक जो निर्णय लिये गये हैं वह मजदूरों के पक्ष में है. शनिवार 20 मई की बैठक में अगर अन्य मांगों को लेकर कोल इंडिया प्रबंधन कोई आनाकानी करता है तो जेबीसीसीआई सदस्यों को बैठक का बहिष्कार कर देना चाहिए और मजदूरों को साथ लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही