Search

 
 
 

धनबाद: कुमारधुबी कोलियरी में आवास आवंटन के विरोध पर बीसीकेयू ने दी सफाई

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) ईसीएल प्रबंधन द्वारा कुमारधुबी कोलियरी में कार्यरत मजदूर मंगल कुमार सिंह के आवास आवंटन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक ओर बीसीकेयू ने प्रबंधन पर भेदभाव नीति अपनाने का आरोप लगाया है तो अन्य यूनियन के सदस्य गोलबंद होकर बीसीकेयू के विरोध में उतर आये हैं. विभिन्न यूनियन के सदस्यों ने बीसीकयू पर दादागीरी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है.

   हमारी लड़ाई प्रबंधन के खिलाफ : रामजी यादव

शनिवार 20 अगस्त को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बड़मुड़ी ग्रुप के सचिव रामजी यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि बीसीकेयू हमेशा से मजदूरों के व्यापक हित व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ती है और भविष्य में भी मजदूर विरोधी कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन करती रहेगी. श्री यादव ने कहा कि यूनियन कुमारधुबी कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ किसी व्यक्ति विशेष को लेकर लड़ाई नहीं लड़ रही है, बल्कि मजदूरों के आवास की मरम्मत व जिन मजदूरों को आवास नहीं मिला है, उन्हें आवास देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है.

    प्रबंधन पर मनमानी व पक्षपात का आरोप

कहा कि मजदूरों के आवास की छत से पानी टपक रहा है, लेकिन उसकी मरम्मत के लिए प्रबंधन के पास फंड नहीं है, जबकि एक व्यक्ति विशेष के आवास की मरम्मत पर बिना टेंडर के 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किया जा रहा है. कहा कि कोई भी आवास आवंटन हाउसिंग कमेटी की अनुशंसा के आधार पर किया जाता है. लेकिन प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से पक्षपात करते हुए आवास आवंटित किया जाता है. कहा कि कुमारधुबी कोलियरी में शंकर भुइयां, हरि प्रसाद सिंह, विकास राउत, बबनी भुइयां, विजय परिदा, तरुण राय जैसे कई मजदूर हैं, जिन्होंने आवास मरम्मत को लेकर आवेदन दिया है, लेकिन उनके आवास की मरम्मत नहीं की जा रह है, जिससे मजदूरों में आक्रोश है. मौके पर रोशन मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह, कुमार साहेब, शुभम विश्वकर्मा, योगेंद्र चौहान, तरुण राय, रामानन्द राजभर, गोविंद पांडे, नसीम खान मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-samresh-singh-did-not-appear-in-the-nine-year-old-case/">धनबाद

: नौ साल पुराने मामले में हाजिर नहीं हुए समरेश सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही