Search

धनबाद: चापापुर कोलियरी में बीसीकेयू ने किया प्रदर्शन

Nirsa: निरसा (Nirsa)  चापापुर कोलियरी में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कालीमाटी मेहताडीह खदान के समक्ष बुधवार 1 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय सचिव आगम राम ने कहा कि प्रबंधन घाटे के नाम पर भूगर्भ खदानों को बंद कर देना चाहता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. केंद्र की मोदी सरकार कोयला उद्योग के साथ तमाम पुराने उद्योगों को विनिवेश के माध्यम से निजीकरण करने पर आमादा है. श्रम  कानूनों को समाप्त कर मजदूरों के अधिकार में कटौती की जा रही है. मजदूरों का 11वां वेतन समझौता लंबित है. मजदूरों को कोयला उद्योग बचाने के लिए कमर कसनी होगी. सभा को अमित मुखर्जी, प्रेस सोरेन, बुद्धि राम, बी मानिकपुरी, काजल गोराई, बोदीलाल सोरेन, वरुण कुमार दास, जितेंद्र राय, कासिम अंसारी, शिबू महतो, उपेंद्र महतो, सलीम मियां, सुबोध तिवारी, वीर बहादुर थापा, विपिन सिंह, सहदेव सतनामी आदि ने संबोधित किया. सभा में प्रतीक मोदी, रविंद्र ठाकुर, संजीव मंडल, भागीरथ, संतु भाई, सोहन हासदा, प्रवीण मंडल, सखी मंडल आदि दूसरे यूनियन के लोग बीसीकेयू में शामिल हुए.

    प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा

सभा के बाद प्रबंधन को 11 सूत्री मांग सौंपा गया, जिसमें मेहताडीह खदान में गर्मी, ब्लास्टिंग के कारण धुंआ तथा हालेज से ट्रेगर की दूरी कम करने, नया एसबीएल मशीन मंगवाने, आवास मरम्मत, समय पर पदोन्नति, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाने, उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए संडे चालू करने की मांग शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp