Search

 
 
 

धनबाद: मजदूरों की हर समस्या के समाधान के लिए बीसीकेयू कटिबद्ध : अरूप चटर्जी

 
बीसीकेयू के मिलन समारोह में दर्जनों मजदूरों ने थामा बीसीकेयू का झंडा
Maithon : चिरकुण्डा क्षेत्र के जूनकुंदर श्रमिक कल्याण केंद्र में बुधवार 13 सितंबर को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) ने एक मिलन समारोह आयोजित किया. समारोह में दूसरे यूनियनों के दर्जनों मजदूर बीसीकेयू में शामिल हुए. यूनियन में शामिल हुए नए सदस्यों को यूनियन के महामंत्री सह पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने माला पहनाकर स्वागत किया. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि बीसीकेयू ही एक ऐसा यूनियन है, जिससे जुड़े सदस्यों का मान, सम्मान व अभिमान कायम रहता है. यूनियन मजदूरों की हर समस्या का समाधान करने के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि आज देश से भाजपा सरकार को हटाना जरूरी हो गया है. भाजपा हटाओ, देश बचाओ का नारा लगाते हे कहा कि केंद्र सरकार रेल, सेल, भेल, बीसीसीएल, ईसीएल को बेचकर चुनाव के लिए पैसे इकट्ठे कर रही है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द दहीबाड़ी परियोजना में बैठक कर यूनियन के विस्तार पर चर्चा की जाएगी. मौके पर बादल बाउरी, संतु चटर्जी, बबलू दास, आगम राम, चंदन सिंह, कल्याण राय, एमडी कलाम, योगेश राजभर, श्रीराम महतो, सोमनाथ मुखर्जी, गोराचंद्र धीवर, रामजी यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mangal-path-organized-during-bhado-amavasya-festival-in-shri-rani-sati-temple-2/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : श्री राणी सती मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव के दौरान मंगल पाठ का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही