Search

 
 
 

धनबाद: बैजना कोलियरी के 29 नंबर खदान को चालू कराने की मांग को लेकर बीसीकेयू ने किया प्रदर्शन

 
चापापुर व मेहताडीह भूमिगत खदान को लेकर बुधवार को प्रदर्शन, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी होंगे शामिल
Nirsa : ईसीएल के मुगमा एरिया अंतर्गत बैजना कोलियरी के 29 नंबर खदान को चालू करने की मांग को लेकर  मंगलवार 18 जुलाई को बिहार कोलयरी कामगर यूनियन के बैनर तले तले मजदूरों ने बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया. मजदूरों का कहना है कि पिछले एक साल से 29 नंबर खदान को प्रबंधन एक साजिश के तहत बंद कर रखा है. जबकि खदान में काफी मात्रा में कोयले का भंडार पड़ा हुआ है. वक्ताओं ने कहा कि चापापुर कोलियरी, कालीमाटी व मेहताडीह भूमिगत खदान को भी प्रबंधन बंद करना चाहता है. जबकि दोनों ही खदानों में उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं. प्रबंधन भूमिगत खदान को बंद कर ओसीपी आउटसोर्सिंग में चलाना चाहता है. साथ ही प्रबंधन वहां से उत्पादन कार्य में लगे मजदूरों को ट्रांसफर करने पर आमादा है. कहा कि खदान बंदी के खिलाफ बुधवार 19 जुलाई को चापापुर कोलियरी में यूनियन जोरदार आंदोलन करेगा. आंदोलन का नेतृत्व पूर्व विधायक सह जेबीसीसीआई सदस्य अरूप चटर्जी करेंगे. बैठक की अध्यक्षता भक्तिपद मोदी व संचालन मागन कुमार बाउरी ने किया. बैठक को अमित मुखर्जी, परेश सोरेन, बुद्धिराम, डी मानिकपुरी, शिबू महतो, उपेंद्र महतो, मोहम्मद सलीम, सोमेन चक्रवर्ती व अन्य ने संबोधित किया. मौके पर कासिम अंसारी, मनभूल खान, सुबल तिवारी, फटिक मोदी, प्रसनजीत कर, सचिव तापस चटर्जी, कोषाध्यक्ष तारक नाथ रोहिदास, अजीत बाउरी, बलराम भुंइया, संजय चौहान, अशोक रवानी, एमडी आलम अंसारी, बरूण गोराई, मानिक कुंभकार, कंचन बाउरी, दयामय सूत्रधर, मधुसूदन रोहिदास, परेश सोरेन, डी मानिकपुरी, अमीत मुखर्जी, कासीम अंसारी, बामापद बाउरी, शिबु महतो, बुधिराम, काजल, नविन, कमल कर्मकार, प्रभाष गोराई, मानभुल खान, धनेश्वर सिंह समेत काफी संख्या में संगठित व असंगठित मजदूर उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/heart-chest-respiratory-and-cancer-patients-will-be-able-to-take-benefits-helpline-numbers-released/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच का स्वास्थ्य जांच शिविर 20 जुलाई को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही