Search

 
 
 

धनबाद : बीसीकेयू ने सुरक्षा के मुद्दे पर बरमुरी ओसीपी में ढुलाई कार्य रोका

 
Nirsa : बीसीकेयू ने ईसीएल मुगमा क्षेत्न के बरमुरी ओसीपी में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कोयला ढुलाई कार्य रोक दिया. अभिकर्ता मनोज कुमार के आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टिग शुरू हो सकी. बीसीकेयू नेताओं ने कहा कि ओसीपी में ट्रांसपोर्टिग कार्य में दो कंपनियां यूसीसी व बीबीटीए कर रही हैं. नियमत: वाहन को तिरपाल से ढंक कर कोयला ढुलाई करनी है, लेकिन दोनों कंपनियों के ट्रक बिना तिरपाल लगाए ही कोयला लोड कर फर्राटा दौड़ते हैं. इससे प्रदूषण बढ़ने के साथ ही दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है. वाहनों के कागजात भी सही नही हैं. इन बिंदुओं पर सुधार की मांग को लेकर यूनियन ने ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोककर प्रदर्शन किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-charu-majumdar-was-the-warrior-of-naxalbari-movement-nagendra-kumar/">धनबाद

: नक्सलबाड़ी आंदोलन के योद्धा थे चारू मजुमदार- नागेंद्र कुमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही