Search

धनबाद: बीसीकेयू ने खुदिया सेंट्रलपूल साइड में की ट्रांसपोर्टिंग ठप

Nirsa: निरसा (Nirsa)  बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने सोमवार 8 मई को खुदिया सेंट्रलपूल साइड में ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. मालूम हो कि पिछले दिनों जीपीएस लगा एक हाइवा खुसरी ओसीपी से कोयला लोड कर आ रहा था, जो 3 घंटे बाद साइडिंग पहुंचा. यूनियन के सेंट्रल पूल शाखा सचिव रंजीत मोदी ने व्हाट्सएप के जरिये व लिखित रूप से प्रबंधन को सूचना दी. परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई. यूनियन की ओर से मांग की गई है कि ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े सभी हाइवा में जीपीएस लगाया जाए.  साइडिंग में ठेकेदार की ओर से ट्रांसपोर्टिंग एवं अन्य कार्य में लगाए गए मजदूरों को मजदूरी तथा भविष्य निधि की सुविधा दी जाए और कोयले की हेराफेरी पर रोक लगाई जाए. इस मुद्दे को लेकर एरिया सेल्स मैनेजर, क्षेत्र कार्मिक प्रबंधक विमल कुमार भौमिक के सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया. वार्ता में यूनियन की ओर से केंद्र सचिव सह क्षेत्र अध्यक्ष आगम राम,  रंजीत मोदी, जयदेव पात्रा, मधु मल्लिक, राजेश सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp