Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों से भेदभाव के खिलाफ चक्का जाम करेगी बीसीकेयू- आगम राम

 
Nirsa : निरसा के मासस कार्यालय में 3 जून को बीसीकेयू की बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. सदस्यों ने ईसीएल प्रबंधन पर मजदूरों का शोषण करने और दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया. कहा कि पंचायत चुनाव में कुछ मजदूरों को चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त किया गया था. कुछ को एक बार व कुछ को दो बार चुनाव कार्य भेजा गया. लेकिन सभी को 8000 रुपए भुगतान करने का आदेश हुआ, जिसका मजदूरों ने बहिष्कार कर दिया. जबकि कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई सीसीएल में जो एक बार चुनाव कार्य मे गए उन्हें 16000 व जो दो बार गए उन्हें 22500 का भुगतान हुआ. बीसीसीएल ने भी दो बार चुनाव ड्यूटी पर जाने वालों को अधिक भुगतान किया. यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि प्रबंधन की भेदभाव नीति के खिलाफ मुगमा क्षेत्र में यूनियन चक्का जाम आंदोलन करेगी. बैठक में लालू ओझा, राम जी यादव, अमित मुखर्जी, डी मानिकपुरी, पापन चटर्जी, भक्ति पद मोदी, अरविंद मंडल, कुंज बिहारी मिश्रा, शंकर सिंह, कमल बाउरी, हरेंद्र शर्मा, विश्वनाथ बाउरी, अशोक चौहान, रामानंद राजभर, बंसी सिंह, साधन चटर्जी, शंकर महतो, मनोज लाल सहित यूनियन के सभी कोलियरी अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-falling-prey-to-diseases-due-to-change-in-food-habits-and-lifestyle-dr-arvind/">धनबाद

: खानपान व रहन-सहन में बदलाव से बीमारियों का शिकार हो रहे लोग- डॉ. अरविंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही