Search

 
 
 

धनबाद : महिला वर्ग का बीडीए कॉलेज़ और पुरूष वर्ग में गुरूनानक कॉलेज बना बैंडमिंटन चैम्पियन

 
मैथन के डीवीसी श्रम कल्याण केन्द्र में बीबीएमकेयू अंतर कॉलेज बैंडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न
Maithon : बीबीएमकेयू अंतर कॉलेज बैंडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार 12 सितंबर की शाम डीवीसी श्रम कल्याण केन्द्र में सम्पन्न हुई. महिला वर्ग के फ़ाइनल में बीडीए कॉलेज़ पिछरी की टीम ने पीके राय कॉलेज धनबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं पुरूष वर्ग में गुरूनानक कॉलेज़ धनबाद ने भी पीके राय कॉलेज को हराकर विजेता बना. [caption id="attachment_756824" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/BADMINTON-FEMALE-2-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> महिला वर्ग की विजेता बीडीए कॉलेज को ट्रॉफी देते डॉ.कौशल कुमार व अन्य[/caption] महिला वर्ग के खेले गए फाइनल मैच में बीडीए कॉलेज़ ने 21-4, 21-15 से दो सेटो में पीके राय को हराकर चैंपियन बना. वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुनानक कॉलेज़ ने 21-18, 21-9 से पीके राय कॉलेज़ को मात देकर खिताब पने नाम किया. टूर्नामेंट में कुल पांच कॉलेज़ की टीमों ने भाग लिया था. मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कौशल कुमार ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया. मौके पर बीएसके कॉलेज़ के प्राचार्य डॉ.डीपी सिंह, डॉ.केएम सिंह, डॉ.जीपी गुप्ता सहित बीएसके कॉलेज़ के सभी शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-a-deaf-and-mute-youth-got-badly-burnt-after-being-hit-by-hot-ob-dump-undergoing-treatment-in-the-hospital/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गर्म ओबी डंप के चपेट में आया मूकबधिर युवक बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में इलाज़रत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही