Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: 20 सूत्री के सदस्यों की एक नहीं सुन रहे बीडीओ व सीओ

Advertisement
Advertisement

उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने डीडीसी से की शिकायत

Dhanbad: जिले के प्रखंड और अंचलाधिकारी जनता से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष व सदस्यों की बातों को भी अनसुना करने का काम कर रहे है. उक्त बातें शनिवार 23 सितंबर को सर्किट हाउस में प्रखंड स्तरीय सदस्यों के साथ बैठक  में जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने बताया कि प्रखंड से जुड़ी आज कई सारी जानकारियां मिली हैं. अधिकारी, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर शिथिलता बरत रहे हैं. योजनाओं की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. श्री सिंह ने इन मुद्दों को लेकर फोन पर डीडीसी शशि प्रकाश सिंह से बात की. उन्होंने जल्द बीडीओ, सीओ के साथ बात कर शिकायतों के समाधान की बात कही. बैठक में शमशेर आलम, राजू प्रमाणिक,अनिल साव,पप्पु कुमार तिवारी,अख्तर हुसेन अंसारी सहित दर्जनों 20-सूत्री के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही