Search

 
 
 

धनबाद : बीडीओ ने बलियापुर बालिका विद्यालय के जर्जर भवन का किया निरीक्षण

 
Sindri :  धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड के बीडीओ अमित कुमार व प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने 3 अगस्त को बलियापुर बालिका मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें विद्यालय के कमरे के जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि भवन कभी भी गिर सकता है. वहां हमेशा बड़ा हादसा होने का खतरा है. बीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए वरिय अधिकारियों से बात कर भवन निर्माण कराने का भरोसा दिया. बताते चलें कि एक सप्ताह पहले प्रखंड सभागार में हुई पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में पंसस नमिता मंडल ने विद्यालय के जर्जर भवन का मामला उठाया था. इसके बाद ही स्कूल में बीडीओ का दौरा हुआ है, मौके पर मुखिया विजय गोराई, पंसस नमिता मंडल, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, बीओ अनिल कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापिका सरिता कालिंदी, श्यामल डे, उषा कुमारी, शैलेन मंडल, पिंटू मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dyfi-burnt-effigy-of-management-in-protest-against-the-arrest-of-labor-leaders/">धनबाद

: मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में DYFI ने फूंका प्रबंधन का पुतला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही