Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाघमारा के बीडीओ ने किया कतरास प्रेस क्लब भवन का उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Baghmara: बाघमारा (Baghmara) प्रेस क्लब कतरास के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार 23 जुलाई को मुख्य अतिथि बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापतिने किया. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान सहित सभी सदस्य मौजूद थे. कतरास के कई प्रबुद्धुजन भी इस समारोह में शामिल हुए. विधायक ढुलु महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस भवन के निर्माण से स्थानीय मीडियाकर्मियों को कई प्रकार से सहूलियत होगी. कहा कि प्रेस क्लब भवन को सुविधाओं से लैस करने के लिए हर सम्भव मदद करता रहेंगे. मीडिया से बातचीत में बीडीओ ने कहा कि बाघमारा में मीडियाकर्मियों को एक नई पहचान के साथ यह भवन मिला है. उन्हें अपना काम करने में मदद मिलेगी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही