Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रोज़गार पाने की जगह रोजगार सृजनकर्ता बनें- डॉ. संजय

Dhanbad : गुरुनानक कॉलेज, धनबाद (Dhanbad) में 24 जनवरी को खादी ग्रामोद्योग आयोग ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत जगरूकता शिविर का आयोजन किया. शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सरकार की रोजगार नीतियों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. संजय सिन्हा ने किया. प्राचार्य डॉ. संजय प्रसाद ने विद्यार्थियों को रोज़गार पाने की जगह रोजगार सृजनकर्ता बनने की सीख दी. खादी ग्रामोद्योग आयोग, रांची के सहायक निदेशक सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को रोजगार का महत्व बताते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के सहायक निदेशक दीपक कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय धनबाद के संजीत सिंह, जिला वित्त निदेशक सुजीत कुमार ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर आदित्य कुमार, धनंजय कुमार, प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. मीना मलखंडी, प्रो. दलजीत सिंह, प्रो. सोनू प्रसाद यादव, प्रो. पीयूष अग्रवाल, प्रो. साधना सिंह, प्रो. स्नेहल गोस्वामी, प्रो. अभिषेक सिन्हा, प्रो. अर्णब सरखेल, प्रो. सिमरन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-model-branch-of-central-co-operative-bank-will-open-in-nirsa-vyapar-mandal-building/">धनबाद

: निरसा व्यापार मंडल के भवन में खुलेगी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की मॉडल शाखा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही