Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कर्तव्य के प्रति सजग रहें, सीआइएसएफ का नाम ऊंचा करें : हेमराज

Maithon : सीआइएसएफ पूर्वी क्षेत्र के महानिरीक्षक हेमराज गुप्ता 10 जून शनिवार को डीवीसी मैथन यूनिट पहुंचे. यहां उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक समादेष्टा यूके सिंह व निरीक्षक ददन सिंह ने उनका स्वागत किया. श्री गुप्ता ने सीआइएसएफ मैथन यूनिट के सभी ड्यूटी पोस्ट का निरीक्षण किया और यूनिट के जवानों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने सीआइएसएफ जवानों को स्वास्थ्य एवं कर्तव्य निभाने के दौरान सतर्कता बरतने के प्रति मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहें व हमेशा ऐसा कार्य करें, जिससे सीआइएसएफ का नाम हमेशा ऊंचा हो. श्री गुप्ता ने सीआइएसएफ मैथन यूनिट कैंप में पौधरोपण भी किया. डीवीसी के चीफ इंजीनियर संतोष कुमार सिन्हा एवं डीजीएम अनूप पुरकायस्थ ने शॉल ओढ़कर उन्हें सम्मानित किया. उनके साथ सीआइएसएफ मैथन यूनिट के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की. इस अवसर पर मैथन सीआइएसएफ यूनिट के उपनिरीक्षक महेंद्र मंदा, सुजाता दास, लालचंद, लालजी प्रसाद, एके सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही