Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. जहां पिछले 48 घंटों में जिले के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं 24 घंटे के बाद फिर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 13 फरवरी को जिले का न्यूनतम तापमान एक बार फिर गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जिससे एक बार फिर ठंड दस्तक देगी. 11 फरवरी को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
धनबाद: सावधान ! 24 घंटे बाद फिर लौ’टनेवाली है ठंड
Last Updated: Feb 11, 2023 12:00 AM (IST)