Search

 
 
 

धनबाद :  दीपोत्सव में रहें सावधान, अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दीपोत्सव पर आग से सावधान रहने के लिए रविवार 23 अक्टूबर को अग्निशमन विभाग ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जागरुकता अभियान चलाया. अभियान में  अग्निशमन विभाग के कर्मियों व अधिकारियों ने बताया कि घनी आबादी में पटाखों की बिक्री नहीं करें. छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकती है. युवाओं से खुले स्थान पर पटाखे जलाने की अपील की गई. विभाग के इंस्पेक्टर लक्ष्मण प्रसाद सड़क पर लोगों को गाइडलाइन का पालन करने और सावधानी से पटाखा फोड़ने की बात समझाते हुए जागरूक कर रहे थे. उन्होंने बताया कि नागरिकों को दुर्घटना से बचने की सलाह दी जा रही है. किसी तरह की दुर्घटना होने पर अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना देने, घर, फ्लैट आदि स्थानों पर पटाखा नहीं जलाने की अपील की जा रही है. धनबाद में गोल्फ ग्राउंड और तेतुलतल्ला मैदान में पटाखा का बाजार लगाया गया है. तय जगह से पटाखा खरीदने की बात भी लोगों को बताई जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shehnai-will-ring-from-november-24-a-total-of-15-days-for-marriage/">धनबाद

: 24 नवंबर से बजेगी शहनाई, कुल 15 दिन विवाह के मुहूर्त [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही