Search

 
 
 

धनबाद : ‘मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना’ में बिचौलियों से सावधान रहें- प्रशासन

 

तोपचांची में विधायक मथुरा महतो ने किया योजना का शुभारंभ

Dhanbad/Topchanchi : धनबाद जिले में शनिवार को पंचायत सचिवालयों में शिविर लगाकर ‘मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना’ का शुभारंभ किया गया. शिविर में लाभुकों के बीच मुफ्त आवेदन फॉर्म बांटा गया. तोपचांची प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर फॉर्म बांटा गया. प्रखंड की मदयडीह पंचायत में शिविर का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया. उन्होंने महिलाओं के बीच आवेदन बांटा और उसकी रिसिविंग दी. इस बीच जिला प्रशासन ने लोगों से बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि योजना में आवेदन से लेकर सारी प्रक्रिया मुफ्त है. कहीं पैसा नहीं देना है. अगर कोई व्यक्ति आवेदन प्रक्रिया में मदद के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो ऐसे लोगों सावधान हो जाएं और ऐसे व्यक्तियों की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें. आवेदन के लिए मूल आवेदन व सर्टिफिकेट पत्र की आवश्यकता नहीं है. स्पष्ट और पठनीय फोटोकॉपी स्वीकार की जाएगी. एक राशन कार्ड में दर्ज परिवार की जिन महिला सदस्यों की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच हैं, सभी योजना के लिए पात्र हैं. किसी को कोई पैसे देने की आवश्यकता नहीं है. घबराएं नहीं, 10 तारीख के बाद भी आवेदन स्वीकार किए जाएँगे. नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं. तोपचांची में शिविर का उद्घाटन करते हुए टुंडी विधायक मथुरा महतो ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने महिलाओं के सम्मान में यह योजना लाई है. इसके तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए यानी साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-engaged-in-power-jihad-amit-shah-is-political-descendant-of-ahmed-shah-abdali-uddhav-thackeray/">भाजपा

सत्ता जिहाद में लिप्त, अमित शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज : उद्धव ठाकरे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही