Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद ने पश्चिम सिंहभूम को 4 विकेट से हराया

Ranchi :  जेएससीए अंतर-जिला सीनियर महिला एक दिवसीय टूर्नामेंट के सुपर लीग में शनिवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम मेन ग्राउंड में पश्चिम सिंहभूम और धनबाद के बीच खेले गए मुकाबले में धनबाद ने 4 विकेट से जीत हासिल की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम सिंहभूम ने अनामिका कुमारी के 81 रनों की मदद से 42.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना सकी. धनबाद के शेफा हसन ने 39 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वहीं दुर्गा कुमारी मुर्मू को 2 विकेट मिले. दूसरी पारी में धनबाद ने 44.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रनों बनाकर लक्ष्य हासिल किया. धनबाद की ओर से रूमा कुमारी महतो ने नाबाद 85 रनों की पारी खेली, इस दौरान 14 चौके भी लगाए. पश्चिम सिंहभूम की ओर से चांदनी पुरती ने 3 और इसरानी सोरेन ने 2 विकेट लिए. धनबाद की रूमा कुमारी महतो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/he-was-selected-after-the-interview-in-the-department-of-microbiology-of-rims/">रिम्स

के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में साक्षात्कार के बाद इनका हुआ चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही