Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी के 10 तालाबों व लेक का सौंदर्यीकरण कराएं- सेवा सिंह

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-part-of-the-dilapidated-house-collapsed-due-to-rain-only-survivors/">(Dhanbad)

जिले के सिंदरी के जर्जर तालाबों व लेक के जीर्णोद्धार की मांग जोर पकड़ने लगी है. एफसीआई वीआरएस इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने 19 जून को धनबाद के डीसी को को ईमेल के जरिए पत्र भेजकर सिंदरी लेक व 10 तालाबों का जीर्णोद्धार कर सौंदर्यीकरण करने का आग्रह किया है. तालाबों में घाट निर्माण के साथ बिजली की व्यवस्था करने को कहा है. ईमेल की कॉपी धनबाद के डीडीसी,  झरिया व बलियापुर के बीडीओ व एफसीआई सिंदरी के यूनिट प्रभारी को भी भेजी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा कि एफसीआई सिंदरी ने अपने समय में लेक व तालाबों का निर्माण कराया था. बीच में उनका सौंदर्यीकरण भी कराया था. जगह-जगह पार्क भी बनवाए गए थे. लेकिन उद्योग बंद होने के बाद रखरखाव के अभाव में सभी लेक व तलाब की स्थिति दयनीय हो गई है. इनमें से कई का तो अस्‍ति‍त्‍व ही संकट में है. इन तालाबों का सौंदर्यीकरण कर बचाने की जरूरत है. उन्‍होंने डीसी से सरकार की अमृत योजना के तहत धनबाद के साथ सिंदरी के तालाबों को भी जोड़ने और उनका सौंदर्यीकरण करने का आग्रह किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-basant-mittal-has-submitted-a-claim-for-the-post-of-president-in-the-state-marwari-conference/">धनबाद

: प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन में अध्‍यक्ष पद के लिए बसंत मित्‍तल ने पेश की दावेदारी   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही