Search

 
 
 

धनबाद : ट्रेनिंग स्कूल दूर होने के विरोध में बीएड विद्यार्थियों ने डीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के बीएड सेमेस्टर-3 (सत्र 2021-23) के छात्र-छात्राओं में ट्रेनिंग स्कूल का आवंटन कॉलेज से 30 से 50 किलोमीटर दूर करने का विरोध किया है. गुस्साए विद्यार्थियों ने 6 अप्रैल को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया. डीईओ भूतनाथ रजवार को ज्ञापन भी सौंपा. इसके पूर्व विद्यार्थियों ने रणधीर वर्मा चौक पर विधायक राज सिन्हा को भी ज्ञापन सौंपा. उन्होंने जेसीईआरटी रांची पर मनमाने तरीके से विद्यालय आवंटित करने का आरोप लगाया. कहा कि विद्यालय का समय सुबह सात बजे से है. ऐसे में उन्हें सुबह स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सुदूर इलाके के स्कूलों से सुरक्षित घर वापसी में भी परेशानी होती है. विद्यार्थियों ने मांग की कि कॉलेज के 5 से 10 किलोमीटर की परिधि में ही स्कूल आवंटित किया जाए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-condolence-meeting-at-nirsa-block-office-on-the-death-of-education-minister/">धनबाद

: शिक्षा मंत्री के निधन पर निरसा प्रखंड कार्यालय में शोकसभा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही