Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी में दिखेगा मधुमक्खी थीम का पंडाल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) श्री श्री दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा समिति न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी द्वारा इस वर्ष 57 वीं बार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है. समिति के महासचिव मुनेश्वर सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से विगत दो वर्ष सिर्फ मां की पूजा हुई. इस वर्ष पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है.  उन्होंने कहा कि मधुमक्खी थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल बनाने की जिम्मेदारी कमेटी के ही संयुक्त सचिव अमित मालाकार निभा रहे हैं. सारे कारीगर बंगाल के बारासात 24 परगना जिला से आए हैं. साथ ही पूजा समिति द्वारा प्रति वर्ष भोग का विशाल भंडारा किया जाता है. पंडाल का बजट 5.5 लाख,  लाइट 1.25 लाख, भोग 2.7 लाख का है, जबकि  मूर्ति पर 55 हज़ार रुपये खर्च किये जा रहे हैं.

 हर वर्ष समिति को मिलता है प्रथम पुरस्कार

वर्ष 2009 से न्यू स्टेशन कॉलोनी में समिति के महासचिव मुनेश्वर सिंह द्वारा थीम पंडाल की शुरुआत की गई. प्रथम पंडाल कोलियरी थीम पर आधारित था, जिसके लिए समिति को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. तत्पश्चात भोक्ता मेला,  नासा, मेक इन इंडिया, रॉक कट टेंपल, गांव से शहर की ओर आदि थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया. समिति को क्रमानुसार प्रतिवर्ष प्रथम पुरस्कार प्राप्त होता रहा है.

 एस एस इंटरप्राइजेज लगाएगा मेला

एस एस इंटरप्राइजेज द्वारा मेला लगाया जा रहा है. मेला के मुख्य आकर्षण तारामाची, ब्रेक डांस,  नाव एवं मिकी माउस होंगे. मेले में अग्निशमन यंत्र, पेजयल एवं शौचालय की सुविधा भी होगी. श्रद्धालुओं की सेवा में भारी संख्या में वोलेंटियर्स भी रहेंगे. पूजा समिति के मुख्य संरक्षक अशोक सिंह, अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव मुनेश्वर सिंह, सह मुख्य संरक्षक प्रदीप सिंह, प्रकाश गोयल,  अफजल खान, राकेश पाठक, मुख्य समन्वयक श्याम पांडे, गौरी शंकर पांडे, सचिव मनोज कुमार सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश कुमार सिंह,  कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एवं वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-opposed-the-business-of-jismphroshi-then-beaten-up-locked-the-shop/">धनबाद

: जिस्मफरोशी के धंधे का विरोध किया तो की मारपीट, दुकान में ताला जड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही