Search

 
 
 

धनबाद:  रेलवे के नोटिस के बाद बीईईओ ने नयानगर विद्यालय का किया निरीक्षण

 
Maithan : मैथन (Maithan) कुमारधुबी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के तहत रेलवे द्वारा नयानगर प्राथमिक विद्यालय को खाली करने का नोटिस दिये जाने के मामले पर शिक्षा विभाग गंभीर है. धनबाद के जिला शिक्षा अधीक्षक बीएन रजवार के निर्देश पर 19 अप्रैल बुधवार को बीईईओ सपन कुमार मंडल ने नयानगर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. श्री मंडल ने विद्यालय की जमीन, एनओसी, भवन का निर्माण का समय आदि बिन्दुओं पर जांच की. वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नयानगर स्थित सामुदायिक भवन (क्लब) एवं नये विद्यालय भवन निर्माण के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि वह जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक, धनबाद को सौंप देंगे. जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद डीएसई कार्यालय से जो भी निर्देश जारी होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा. ज्ञात हो कि आसनसोल रेलमंडल ने नोटिस जारी कर विद्यालय को 27 अप्रैल तक खाली करने को कहा है. निरीक्षण के दौरान शिक्षक नेता प्रमोद कुमार झा, सीआरपी चंदन मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारिका प्रसाद श्रीवास्तव एवं अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही