Maithan : मैथन (Maithan) मैथन मार्केट एरिया के सब्जी मंडी में 4 मार्च शनिवार की शाम करीब चार बजे मधुमक्खियों ने लोगों पर अचानक हमला कर दिया, जिससे सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई. लोग इधर उधर भागने लगे. इस बीच तीन लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से घायल कर दिया. उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने आग जलाकर धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सब्जी मंडी के समीप एक नीम पेड़ है, जिसपर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना रखा है. शनिवार को किसी पक्षी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियों ने सब्जी मंडी में आये लोगों पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से रोजाना एक बाज पक्षी मधुमक्खियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है. इस कारण आने जाने वाले लोग मधुमक्खियों के गुस्से के शिकार हो रहे हैं. दो चार लोग प्रतिदिन मधुमक्खियों के हमले में घायल हो रहे हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद: मैथन सब्जी मंडी में मधुमक्खियों ने किया तीन लोगों को घायल
Leave a Comment