Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: 10 वीं बोर्ड की परीक्षा के पहले 11वीं में सीट बुकिंग के लिए मारामारी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सीबीएसई दसवीं की परीक्षा शुरू होने में 15 से 20 दिन का समय है. रिजल्ट आने में भी कम से कम दो महीना लग जाएगा. इधर जिले के पब्लिक स्कूलों में 11वीं कक्षा के लिए सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है. दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक बड़े निजी स्कूलों में अपने बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं. कुछ स्कूलों ने नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है तो कई स्कूल एकाध सप्ताह में प्रक्रिया शुरू ही करनेवाले हैं. अनुमान है कि लगभग सभी स्कूलों में यह प्रक्रिया फरवरी माह के अंत तक शुरू हो जाएगी. फिलहाल कार्मेल स्कूल में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 25 फरवरी तक चलेगा. राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 15 फरवरी से 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी.

    मॉक टेस्ट के आधार पर लिया जाता है नामांकन

दसवीं बोर्ड की परीक्षा से पहले जिले के लगभग सभी निजी स्कूलों में मॉक टेस्ट आयोजित किए जाते हैं. टेस्ट में विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के आधार पर सेट प्रश्न पत्रों से उनकी तैयारी को जांचा-परखा जाता है. इस परीक्षा में प्राप्तांक के अनुसार ही विद्यार्थियों का प्रोविजनल नामांकन 11वीं कक्षा में ले लिया जाता है. मॉक टेस्ट में तय कट ऑफ से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन नहीं लिया जाता. शेष सीटों पर ऊंची बोली लगाकर दूसरे स्कूल के बच्चों का नामांकन लिया जाता है.

  विद्यार्थियों पर पड़ता है मानसिक दबाव

झारखंड अभिभावक महासंघ के उपाध्यक्ष मुकेश पांडे ने बताया कि रिजल्ट से पहले नामांकन प्रक्रिया शुरू करने पर विद्यार्थियों के मन पर अधिक अंक प्राप्त करने का दबाव बना रहता है. इससे विद्यार्थियों की तैयारी पर भी असर पड़ सकता है. झारखंड अभिभावक महासंघ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार मिश्रा कहते हैं कि 11वीं कक्षा में उसी स्कूल के पासआउट विद्यार्थी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. परंतु कई बार स्कूल द्वारा तय कट ऑफ से कम अंक प्राप्त होने पर विद्यार्थियों का प्रोविजनल नामांकन कैंसिल कर दिया जाता है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट व   झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण के फैसले स्कूल के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देने की बात कहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही