Search

 
 
 

धनबाद : बंगाल में हिंदू होना अपराध- सांसद ज्योतिर्मय

 

गंगासागर जा रहे साधुओं संग मारपीट पर बोले पुरुलिया सांसद

Ranjit Kumar Singh Dhanbad : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में गुरुवार को यूपी के तीन साधुओं के साथ मारपीट के मामले को लेकर पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कहा कि बंगाल में हिंदू होना ही बड़ा अपराध है. क्योंकि गंगासागर जैसे तीर्थ जाने वाले साधुओं के साथ भी राजनीतिक द्वेष के कारण हमला किया जा रहा है. ऐसे में आम हिंदू कितना सुरक्षित हैं, इसे समझा जा सकता है. सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो पीड़ित साधुओं को अपनी सुरक्षा में स्कॉट कर शनिवार को पुरुलिया से यूपी ले जा रहे थे. इस दौरान वह धनबाद के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने साधुओं के साथ हुई घटना की जानकारी मीडिया को दी. कहा कि साधुओं पर हुए हमले की घटना 11 जनवरी की है. साधुओं की टोली यूपी के बरेली से पुरुलिया होकर गंगासागर जा रही थी. पुरुलिया में चेकनाका पर शेख अनवर नामक शख्स, जो बंगाल पुलिस का ही सहयोगी है, ने साधुओं को देखते ही बच्चा चोर कहते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हुई और साधुओं पर हमला बोल दिया. यह दृश्य बिल्कुल ही पालघर में घटित मॉब लिंचिंग की तरह ही था. स्थानीय लोगों की सूचना पर सांसद घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह साधुओं को भीड़ से निकाल कर सुरक्षित जगह ले गए. उनका प्राथमिक उपचार कराया. उन्होंने ममता बनर्जी पर वोट बैंक के लिए एक समुदाय को खुश करने का भी आरोप लगाया. कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. वहां ईडी के अधिकारियों पर हमले होते हैं पर ममता बनर्जी की सरकार कोई एक्शन नहीं लेती . वहीं पीड़ित साधु मधुर गोस्वामी ने बताया कि उनकी टोली यूपी से गंगासागर के लिए चली थी. पुरलिया में भीड़ ने दक्षिणा देने के नाम पर रोक लिया और गाड़ी से निकलने पर भीड़ ने बच्चा चोर कहकर मारपीट शुरू कर दी. सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के प्रयास से उनलोगों की जान बच पायी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-accused-arrested-in-case-of-cheating-of-lakhs-in-the-name-of-job-in-railways/">धनबाद

: रेलवे में नौकरी के नाम लाखों की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही